फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फोक डांस में खैरपुर व रोल प्ले में कुस्सर स्कूल ने मारी बाजी

Thu, 22 Aug 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
खैरपुर स्कूल में प्रतियोगिता मेंं विजेता बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में वीरवार को जिलास्तरीय फोक डांस व रोल प्ले प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें खंड स्तर पर विजेता टीमों ने भाग लिया।
संस्थान के प्रवक्ता सुरेंद्र नूनियां ने बताया कि फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुस्सर ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग की डीआरयू विंग की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम ने मुख्य अतिथि रहे। डीआरयू विंग की प्रभारी शीला रानी व डाॅ. अनिल बिश्नोई विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य सुभाष लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शीला रानी, नीरज पाहुजा, दलीप सिंह, डॉ. अनिल बिश्नोई, दलजीत सिंह, मानवीर सिंह, सुनील कुमार व करुण गीतिका ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुखपाल फोगाट फौजी, सुनील आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें