फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यालय की मरम्मत के लिए भेजा `70 लाख का एस्टीमेट, मुख्यालय में लंबित

Sun, 05 Jul 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कमरों की छतों में आई हुई दरारे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के खैरपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। लैब और तीन नये कमरे बनाने के बाद भी पुराने कमरों की हालत ठीक नहीं है। इन कमरों को दुरुस्त करवाने की मांग अधिकारियों से स्कूल प्रबंधन कर चुका है। मुख्यालय स्तर पर 70 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है ताकि पूरे स्कूल की अच्छी तरह से मरम्मत करवाई जा सके।
खैरपुर स्कूल में इन दिनों 12 कमरों के बरामदों को तोड़ने का काम जारी है। ऐसे में इन कमरों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इनके साथ बने प्रशासनिक कार्यालय व अन्य लैब का प्रयोग भी बंद हो गया है। इसके लिए व्यवस्था बनाने में प्रबंधन जुटा हुआ है। जो कमरे दुरुस्त हैं और कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उनको बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कमरों की खिड़कियां टूटी हैं। दीवारों में दरारें नजर आती हैं। इन्हीं अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभाग की इंजीनियरिंग विंग ने लाखों रुपये का एस्टीमेट बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें