फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से दो युवकों की मौत

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह का फाइल चित्र।
विज्ञापन
खेत में चारा काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए
विज्ञापन




परिजनों का आरोप-बिजली निगम की लापरवाही से बुझे घर के चिराग ,
फोटो 1, 2

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा/रोड़ी। गांव बुर्ज कर्मगढ़ में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्त थे। खेत में साइलेज मेकर मशीन से चारा काटने का काम कर रहे थे। युवकों के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



गांव नागोकी निवासी हिमांशु मेहता की बुर्ज कर्मगढ़ में जमीन है। यहां चारे की कटाई का ठेका ठेकेदार जसमीत सिंह निवासी गांव नागोकी ने लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर गांव रोड़ी निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह व दलजीत सिंह शुक्रवार को साइलेज मेकर मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। दोनों सुबह से ही चारा काटने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी जगदीप के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन काफी नीचे झुकी हुई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों युवक ट्रॉली में चारा भर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे ऊपर उठे, दोनों हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रात को दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची।



इस संबंध में थाना प्रभारी सदर सिरसा, इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दोनों युवकों की मौत करंट लगने से हुई थी। दोपहर बाद दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
देवेंद्र को बचाने के प्रयास में दलजीत भी आया करंट की चपेट में
देवेंद्र सिंह के पिता गुरदर्शन सिंह ने बताया कि देवेंद्र इकलौता पुत्र था। हाल ही में उसने साइलेज मशीन खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉली में चारा डालते समय देवेंद्र की गर्दन तार से छू गई। उसे बचाने के प्रयास में दलजीत भी करंट की चपेट में आ गया। वहीं, दलजीत सिंह के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन



लाइन की ऊंचाई सही होती तो टल सकता था हादसा
दोनों परिवारों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी इस लाइन के बारे में शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि अगर लाइन की ऊंचाई सही होती या उसे शिफ्ट किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें