फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारिता सच को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम : सतवीर

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य।
विज्ञापन
चोपटा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति और मध्यम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।
विज्ञापन


क्योंकि यह समाज और देश की सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारिता के माध्यम से देश और समाज की महत्वपूर्ण घटनाओं, मुद्दों और समाचारों को जनता तक पहुंचाया जाता है। इससे लोगों को सही जानकारी और जागरूकता मिलती है। पत्रकारिता के इसी महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

क्योंकि इसी दिन साल 1826 में हिंदी का पहला अखबार उदंत मार्तंड प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक जुगल किशोर शुक्ला थे। विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने कहा कि पत्रकार अथक मेहनत और प्रयासों से देश के कोने-कोने तक समाचार पहुंचाते हैं। अभिव्यक्ति और मध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने के लिए नए-नए लोगों की रुचि विकसित हो रही है। इस मौके पर गीता रानी, संस्कृत प्राध्यापक सतवीर सिंह, अजय कुमार, देवीलाल भाटिया, सोहन सिंह, पिंकी, सुमन, रितु वर्मा, संदीप जाखड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें