फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएम के ओएसडी ने गांवों का दौरा कर जानी सेमग्रस्त इलाके की समस्या

विज्ञापन
ग्रामीणों से सेम की समस्या की जानकारी लेते ओएसडी विरेंद्र बड़खालसा।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सेम के पानी की समस्या के चलते मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी विरेंद्र बड़खालसा ने शुक्रवार गांवों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की हर समस्या को अपनी समस्या मानती है और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सेम की समस्या के बारे में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों चिंताओं को गहराई से समझा गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एक विशेष समिति का गठन किया जाए। यह समिति किसानों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करेगी।

सीएम ने नाम किसानों ने सौंपा था ज्ञापन
गौरतलब है कि भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कई दिन पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेंद्र बड़खालसा से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि सिरसा जिले के गांव गुडिया खेड़ा, बकरियां वाली, निर्बाण, माधोसिघाना, लीलांवाली, मोडिया खेडा सहित करीब एक दर्जन गांवों के खेतों में रंगोई माइनर से जो पानी आ रहा है, उसमें सेम का पानी डाला जा रहा है। इससे जमीनें बंजर हो सकती हैं। उन्होंने मांग की थी कि इस माइनर में सेम का पानी न डाला जाए और सेम के पानी की निकासी के अलग से प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन


संघ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस दौरान भारतीय किसान संघ की तरफ से ओएसडी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की तरफ से डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, अंग्रेज सिंह औलख, राजपाल कड़वासरा, अमरीक सिंह राही, भरत सिंह बिरड़ा पूर्व सरपंच, सोहन लाल गोदारा, हरी राम चाहर, लाला बिरडा, प्रभु बिरडा, भूप सिंह कालवां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें