फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में दूसरे दिन भी रहा तौल का काम बंद

विज्ञापन
हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर व उपायुक्त प्रदीप कुमार डिंग अनाज मंडी का जायजा लेते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मंडियों में तौल का काम दूसरे दिन भी नहीं किया जा रहा। शुक्रवार को मंडी का जायजा लेने व मंडी में तौल प्रक्रिया को शुरू करवाने के लिए हिसार मंडल आयुक्त चंद्र शेखर ने सिरसा मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को मंडी में हर प्रकार की सुविधा पर ध्यान देने की बात कहीं। दूसरी ओर एसडीएम ने आढ़ती व ठेकेदारों की बैठक लेकर मंडी में ट्रांसपोर्ट, लोडिंग व अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने को लेकर बैठक की। मंडियों में गेहूं का तोल न होने से आने वाले किसानों को गेहूं उतारने मे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं का पैसा आढ़तियों के खाते में देने और अन्य मांगों को लेकर आढ़तियों ने सरकारी गेहूं की तौल का काम बंद किया हुआ है। मंडी में सरकारी तौल का काम शुरू करवाने के लिए वीरवार दोपहर 12 बजे एसडीएम जयवीर यादव ने मंडी आढ़तियों व ठेकेदारों की बैठक की। बैठक के दौरान आढ़ती प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि पिछली बार मंडी में गेहूं उठान कार्य व मजदूरी को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। साथ ही खरीद एजेंसी गुणवत्ता जांच कर ट्रक में भरा माल वापिस भेज दे रही थी। आढ़तियों को प्रति ट्रक पर आठ हजार रुपये का नुकसान हो रहा था। डीएफएससी सुरेंद्र सैनी बोले कि इस बार ठेकेदार बदल दिया गया है। ट्रांसपोर्ट व मजदूर का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। मंडी में खरीद के समय भी गुणवत्ता जांच होगी और गोदाम में भी जांच होगी। आढ़तियों ने कहा कि गेहूं गुणवत्ता के पैमाने पर ही खरीदा जाएगा लेकिन जब तक राज्य आढ़ती एसोसिएशन तौल के आदेश नहीं देगी तब तक तौल शुरू नहीं किया जाएगा।
साढ़े 12 बजे पहुंचे हिसार आयुक्त
मंडी में तौल बंद होने को लेकर मंडी निरीक्षण करने के लिए करीब साढे़े 12 बजे हिसार मंडल आयुक्त चंद्र शेखर, डीसी प्रदीप कुमार व एसडीएम जयवीर यादव में मार्केट कमेटी पहुंचे। मंडी निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया से कहा कि मंडी में हर प्रकार के प्रबंधों का पूरा ध्यान रखे। साथ ही तकनीकी विभाग को तैयार रखे अगर किसी भी तरह की आपदा आती है तो टीम उसी समय एक्शन ले सकें। मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताया कि मंडी में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। सीजन के समय संबंधित विभागों के साथ पूरा तालमेल रहता है। मंडी में पानी व बिजली का पूरा प्रबंध है।
विज्ञापन

हड़ताल के दूसरे दिन मंडी में पहुंचा 1300 क्विंटल गेहूं
आढ़तियों की मांगे ना माने पर राज्य कमेटी द्वारा मंडी में तौल प्रक्रिया को रोका गया है। ऐसे में किसानों के पास गेहूं खरीद के लिए मैसेज आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक 7 किसानों के करीब 1300 क्विंटल गेहूं के टोकन काटे जा चुके थे।
गेहूं तौल न होने से मंडी में कम पड़ रही है जगह
आढ़तियों द्वारा बीते वीरवार से तौल कार्य को बंद किया हुआ है। मंडी में तौल न होने के चलते मंडी में गेहूं की ढेरियां लगी हुई है। तौल रुके होने के बावजूद भी किसानों के पास विभाग की ओर से गेहूं खरीद के मैसेज जा रहे हैं। किसान मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन मंडी में धीरे-धीरे जगह की कमी पड़ रही है। अगर हड़ताल दो दिन ओर चलती है तो मंडी में फसल उतारने की जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें