हुडा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला के घेराव करने का असफल प्रयास किया। किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि किसान संगठन लगातार भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा नेता कार्यक्रम कर रहे है। आज भी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने कार्यालय में प्रेसवार्ता की है। इसी का विरोध जताने के लिए किसान यहां पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जब जब भाजपा के नेता व पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे तो वे विरोध करने के लिए पहुंचेंगे। किसानों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने किसानों को कार्यालय की ओर नहीं बढ़ने दिया। ऐसे में किसान बाहर की अपना रोष जाहिर करते रहे।