फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंगल बेल जिंगल बेल ... पर झूमे नन्हे मुने

Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्रिसमस डे को लेकर वीरवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शको का मन मोह लिया। सांता क्लॉज बने बच्चों ने भी उपहारभेंट किए।  डेरा सच्चा सौदा परिसर स्थित सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल (गल्र्स विंग) में क्रिसमस के उपलक्ष्य में वीरवार को  कार्निवल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर क्रिसमस ट्री, गुब्बारों आदि से भव्य तरीके से सजाया गया था। डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर इंसां ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित किया। प्रिंसिपल पूनम अरोड़ा आदि ने सभी का स्वागत किया।  किंडर गार्टन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने ‘पार्टी धूमधाम से...’ गीत पर हैरंतअंगेज स्टंट दिखाकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि व गणमान्य लोगों ने प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री श्याम क्रैच सेंटर में क्रिसमस डे
अग्रसेन कॉलोनी स्थित श्री श्याम क्रैच सेंटर में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सांता की ड्रेस में सभी को आकर्षित कर रहे थे। मुख्य अतिथि डॉ एसपी शर्मा और विशिष्ट अतिथि इंद्र गोयल थे। केट काटने के बाद मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


जीआरजी में क्रिसमस पर्व
जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सांता की ड्रेस में बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। स्कूल की ओर से उन्हें टाफियां बांटी गईं।

आपस में भाईचारा, यही पैगाम हमारा
 नाथूसरी चौपटा। भादरा रोड स्थित संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को  को क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संता क्लॉज बने विद्यार्थियों को गिफ्ट बांटे। शुभांरभ प्रबंधक अंबेडकर कासनियां ने किया। इस मौके पर भाईचारा का संदेश दिया गया।


राजेंद्रा स्कूल में क्रिसमस की धूम
राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजूआना में विशेष प्रार्थना सभा में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य आशुतोष रस्तोगी ने किया।  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मस्ती में डोले पर झूमे
ओढ़ां। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां में क्रिसमस डे पर नन्हें मुन्ने सांता क्लाज की विशेष पोशाक में नजर आए। ‘बम बम बोले मस्ती में डोले’ पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने क्रिसमस डे की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में महापुरुषों के चरित्र चित्रण को अपनाना चाहिए एवं उनकी सच्ची सीख को ग्रहण करना चाहिए।

मेला का आयोजन
सिरसा। स्कूल परिसर में मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए स्टालें भी लगाई गई। बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस में खूब मनोरंजन किया। प्रिंसीपल गुंजन बहल ने बच्चों को टॉफियां व गुब्बारे बांटे।


सीआरडीएवी स्कूल में मना या क्रिसमस
ऐलनाबाद। डबवाली रोड स्थित सीआरडीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को  क्रिसमस पर्व मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें