सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 11 के निवासी ओमप्रकाश कसवां के घर चोरों ने करीब दस लाख के गहने व नकदी चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश कस्वां ने बताया कि पिछले दिनों वे परिवार सहित शादी समारोह में राजस्थान गया हुआ था। अगले दिन जब वे वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर अलमारियों के भी ताले टूटे हुए हैं।
घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि सात सोने की अंगूठी, एक सेट सोने के टाप, तीन नग छोटे सोने के लॉकेट, दो बालियां चोरी मिला। इसके अलावा एक सेट पाजेब चांदी की, चार कड़े चांदी के, चार सिक्के चांदी के, 1 नोट जो कि चांदी का बना हुआ था। चांदी का वजन लगभग 250 ग्राम बनता है व 1 लाख 73 हजार की नकदी गायब मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच कर अहम सबूत एकत्र किए। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा पुलिस ने अधिवक्ता ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।