सिरसा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जेसीडी विद्यापीठ में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इसमें विद्यापीठ के छह महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों में शानदार खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, जेसीडी डेंटल कॉलेज, जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, जेसीडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन और जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज की टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबला जेसीडी मेमोरियल कॉलेज और जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीच खेला गया।
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी। लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह ने कहा कि टीमों ने उत्साह और खेल भावना से भाग लिया।