फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जनता भवन रोड को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू

Mon, 16 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 विकास कार्य शुरू करवाते हुए चेयरमैन वीर शांति स्वरूप। स्वयं 
विज्ञापन
- 42 लाख रुपये लागत से होंगी सड़कें दुरुस्त, किसानों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

- चेयरमैन का दावा-तेजी से किया जाएगा काम, सीजन से पहले बना दी जाएगी व्यवस्था
- लंबे समय से व्यापारियों व अधिकारियों की मांग

फोटो 34


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। गेहूं का सीजन शुरू होने से ठीक 15 दिन पहले आखिरकार नगर परिषद ने किसानों की सुध ले ली है। नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्र पाल ने सोमवार को सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। साथ ही उन्होंने आदेश दिए कि 15 दिनों के अंदर तेजी से कार्य एजेंसी करे ताकि किसानों को परेशानी न हो।


बरसाती लाइन के विकास कार्य के चलते सड़क को तोड़ा गया था। ऐसे में 26 फरवरी को शॉर्ट टर्म टेंडर नगर परिषद प्रशासन ने लगाया था। कुल 42 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था जिसके आधार पर एजेंसी को कार्य दिया गया है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों से लेकर आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर परिषद चेयरमैन व अधिकारियों से मांग की थी। आखिरकार काम चेयरमैन ने सोमवार को शुरू करवाया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में होगा सीजन शुरू



मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता के अनुसार, सरकारी तौर पर एक अप्रैल से गेहूं का सीजन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर परिषद प्रशासन ने काम शुरू किया है। उम्मीद है कि तेजी से काम करवाया जाएगा ताकि सीजन पूरी तरह से शुरू होने पर किसानों व लोडिंग करने वाले वाहन चालकों को परेशानी न आए।

यहां पर होना है काम
- जनता भवन रोड बूस्टिंग स्टेशन तक

- जगदेव सिंह चौक से श्याम बगीची

- सरकारी स्कूल के सामने की मुख्य सड़क
लेवल कर लगाई जाएगी इंटरलॉकिंग

जेई दीपक कुमार के अनुसार, इंटरलॉकिंग लगाने से पहले सड़क की लेवलिंग करवाई जाएगी। लेवलिंग के बाद रोलर चलाया जाएगा ताकि सड़क पर जब ट्रक गुजरे तो वह उसका वजन उठा सके। व्यापारियों, दुकानदारों की मांग के अनुरूप यह कार्य करवाया जा रहा हैं। वैकल्पिक तौर पर यह ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी। बारिश के दिनों में भी परेशानी नहीं होगी। जब मुख्यमंत्री घोषणा से पैसा आएगा तो उसके बाद पूरी सड़क को लेकर प्लानिंग बनाई जाएगी।
कोट्स

जनता भवन रोड सहित मंडी की सभी टूटीं सड़कों को दुरुस्त करवाने का काम आज शुरू करवाया गया है। तेजी से कार्य किया जाएगा जिससे गेहूं के सीजन में किसान व लोडिंग करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैंने पहले ही दावा किया था कि 20 मार्च से पहले पहले काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू करवा दिया गया है। जैसे ही बरसाती लाइन का काम पूरा हो जाएगा, सड़क को नया बनाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय में एस्टीमेट भेजा जा चुका हैं।
विज्ञापन

-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन नगर परिषद
-
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र सरदाना, कृष्ण मेहता, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद मनमोहन मिधा, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सराफ, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मौर्य, जसबीर सिंह, रितेश सरदाना तथा श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें