ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव साहुवाला प्रथम के निकट गोशाला के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक करीब 75 वर्षीय बंता सिंह ओढ़ां के रहने वाले थे। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बंता सिंह सिरसा से स्कूटी खरीदकर उसपर सवार होकर अपने गांव ओढ़ां आ रहे थे। इसी दौरान गांव साहुवाला प्रथम के निकट अचानक स्कूटी के सामने कोई जानवर आ गया जिससे वह सड़क पर गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। बंता सिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसआई मदन लाल ने बताया कि बंता सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। संवाद