फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शनिवार को खिली धूप तो रविवार को दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शनिवार को दिनभर खिली धूप के बाद रविवार को फिर से ठंड ने ठिठुरन का अहसास करवाया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे सूरज दिनभर बादलों की ओट में रहे। हवा चलने से काफी ठंड रही। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि रविवार को धुंध नहीं रही। जिससे वाहनों का आवागमन सुगमता से हुआ। ट्रेनें भी लगभग समय पर ही चलीं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बरसात होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शनिवार के बाद रविवार को भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में यह बदलाव फिलहाल रबी फसलों के लिए ठीक बताया जा रहा है। सरसों में फूल आ चुके हैं और गेहूं में बालियां आ रही हैं। ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही थी तो वहीं फसलों में फंगीसाइड जैसे रोग की आशंका बढ़ने लगी थी। इसके साथ ही फसलों का बधवार भी कम हो रही थी। मौसम खुलने के बाद फसलों की ग्रोथ भी बढ़ने लगेगी।
बरसात के आसार, फसलों को होगा लाभ
31 जनवरी तक जिले में मौसम में परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। 31 तक बारिश की संभावना है। अगर इस समय बरसात होती है तो फसलों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। फसलों में सिंचाई की पूर्ति होगी तो वहीं अनाज का उत्पादन भी अधिक होगा। खासकर इस समय गेहूं की फसल में पानी की आवश्यकता पड़ती है और फरवरी माह में यह फसल सिंचाई पर अधिक निर्भर होती है।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह का तापमान
न्यूनतम अधिकतम
28-जनवरी 8.0,
21.0

29-जनवरी 9.0,
22.0

30-जनवरी 9.0,
22.0

31-जनवरी 9.0,
22.0

01-फरवरी 9.0,
24.0

02-फरवरी 8.0,
24.0

03-फरवरी 8.0,
24.0
जिन्हें कोविड हुआ वे सावधानी बरतें : मिश्रा
सर्द मौसम में हार्ट अटैक आदि को लेकर मणिपाल अस्पताल के हार्ट सर्जन, डॉ. युगल किशोर मिश्रा ने विस्तार से बातचीत की। विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि जिन लोगों को कोविड हुआ था, उनको हृदयाघात होने का खतरा ज्यादा रहता है। कोविड के वायरस के कारण हृदय को रक्त सप्लाई सिस्टम प्रभावित हुआ था। ऐसे में रक्त के थक्के जमने के मामले सामने आए थे। इसलिए जिन लोगों को कोविड हुआ था, वह हृदय संबंधी जांच जरूर करवा ले। बच्चों के ऊपर भी कोविड वायरस को असर आज तक देखने को मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में दिल के मरीज विशेष ध्यान रखे। सर्द मौसम में घर से बाहर तभी निकले जब जरूरी हो। ठंड से बचाव के लिए पूरे वस्त्र पहनें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें