फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग में हरियाणा एक्सप्रेस व जींद ट्रेन के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग मंडी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा एक्सप्रेस व जींद जाने वाली ट्रेनों का 26 जनवरी से ठहराव शुरू हो गया है। जिसको लेकर डिंग के ग्रामीणों ने खुशी जताई है। ट्रेनों का ठहराव होने पर पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

डिंग के सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार, दलीप सिंह, रमेश कुमार, मिलाप सिंह, रामदत्त पूनिया, रोहित पचार आदि ने कहा कि कोविड के कारण हरियाणा एक्सप्रेस व जींद से आने वाली दोनों ट्रेनें बंद कर दी गई थी। जिसके कारण 24 गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खासकर विद्यार्थियों व गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। उनको सिरसा या भट्टू जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।
उन्होंने बताया कि समस्या को देखते हुए पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से आग्रह किया था कि इन दोनों ट्रेनों का ठहराव डिंग मंडी रेलवे स्टेशन पर फिर से करवाया जाए। इस पर पूर्व राज्यपाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाएगा। पूर्व राज्यपाल ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पैरवी की और दोनों ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू करवाया।
विज्ञापन

पंचायत घर का कर रहे इंतजार
ग्रामीणों ने बताया कि डिंग मंडी क्षेत्र की आबादी करीब 20 हजार है। यहां पंचायत घर नहीं है। तहसील न होने के कारण ग्रामीणों को 20 किलोमीटर दूर अपने काम करवाने के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व राज्यपाल को डिंग मंडी क्षेत्र को उपतहसील बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें