फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल की लैब में सामान की कमी से जांच बंद

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में जांच न होने पर वापस लौटते हुए महिला। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बनी लैब इन दिनों जांच में शामिल होने वाले रासायनिक पदार्थों व सामान की कमी से जूझ रही है। लैब में यूरिन जांच, खून जांच व अन्य जांच के लिए रासायनिक पदार्थ न होने से जांच बंद पड़ी है। इसके कारण नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




नागरिक अस्पताल में बनी लैब में प्रतिदिन 400 के करीब मरीजों की अलग- अलग बीमारियों के लिए जांच की जाती है। इन दिनों खून जांच में सीबीसी जांच, एचआईवी जांच, थायराइड जांच, शुगर जांच, एचबीवनसी, आर फैक्टर सहित विभिन्न प्रकार की जांच लैब में सामान की कमी के चलते प्रभावित हो रही है।

ऐसे में नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में यूरिन स्ट्रिप करीब एक सप्ताह से खत्म होने से यूरिन जांच बंद पड़ी है। यूरो स्ट्रिप न होने से मरीजों की सैंपलिंग भी बंद कर दी गई है। जबकि स्ट्रिप्स अधिक महंगी भी नहीं आती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा खून जांच के लिए रासायनिक पदार्थों का भी अभाव है, जिसके कारण खून की जांच से बंद है। लैब में यूरिन जांच के प्रतिदिन 50 के करीब मरीज आते हैं जो लौट रहे हैं। खून की जांच, खून का ग्रुप जानने, शुगर, थायराइड जांच सहित 100 के करीब मरीज प्रतिदिन आते हैं, जिनकी जांच नहीं हो पा रही है।

निजी लैब से जांच करवाने को मजबूर

नागरिक अस्पताल में यूरिन जांच, खून जांच सहित थायराइड व अन्य प्रकार की जांचों को लिए निजी लैब पर जाने को मरीज मजबूर हैं। वहीं, निजी लैब संचालक जांच करने के लिए नागरिक अस्पताल के मुकाबले अत्यधिक रुपये लेते हैं। जो मरीज की जेब पर भारी पड़ते हैं। कई बार तो गरीब व मजदूर लोग बिना जांच के इलाज से वंचित रह जाते हैं।

बजट के अभाव नही हो रही सामान की खरीद

नागरिक अस्पताल के उप-सिविल सर्जन डॉ. आरके दहिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल में बजट के अभाव के चलते सामान की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं, अस्पताल की ओर से पहले से एजेंसियों की बकाया राशि पड़ी है। रुपये की कमी के कारण एजेंसियों ने सामान देना बंद कर दिया है। लैब में सभी प्रकार की जांच के लिए करीब 30 से 40 लाख रुपये के सामान की आवश्यकता है। इसके बाद लैब में सभी प्रकार की जांच होनी संभव हो पाएगी।




-नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को यूरिन जांच के लिए आए थे। अस्पताल में आने पर किसी जानकार ने बताया कि जांच नहीं हो पा रही है बंद है। ऐसे में बिना जांच के ही वापस लौट रहे हैं, निजी लैब में जांच करवानी पड़ेगी। -
आशा रानी, सिरसा।


-
चिकित्सक ने बताया कि शुगर है और तीन महीने के शुगर की जांच रिपोर्ट करवानी पड़ेगी। इस पर लैब के बाहर जांच के आए तो पता चला कि जांच नहीं हो पा रही बंद है। कृष्ण सिंह, सिरसा।

-
नागरिक अस्पताल की लैब में विभिन्न जांचों के लिए रासायनिक सामान सहित अन्य सामान की भी कमी आई है। इसके लिए विभाग से मांग की गई है। उम्मीद है कि लैब में जल्द सामान आने से सभी प्रकार की जांचें सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। डॉ. आरके दहिया, उप-सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें