फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेसीडी मेमोरियल में अनुसंधान पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 24 को होगी

Sun, 22 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में 24 फरवरी को उभरते रुझान एवं बहुविषयक अनुसंधान में नवाचार विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम जेसीडी विद्यापीठ के तत्वावधान में होगा। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन समिति, प्राध्यापक और छात्र स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में जुटे हैं। शैक्षणिक सत्र, अतिथि स्वागत, तकनीकी संयोजन व प्रबंधन संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
संगोष्ठी के लिए देश-विदेश से 180 शोध-सार प्राप्त हुए हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों ने सहभागिता दिखाई है। चयनित शोध-पत्र विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत होंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विजय कुमार रहेंगे, जबकि समापन सत्र में कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि होंगे। दोनों सत्रों की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय विद्वानों में न्यूजीलैंड से अनु नेहरा, कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉ. वार्ता तथा सिडनी विश्वविद्यालय से डॉ. ईस्टप्रीत कौर शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्तव्य डॉ. पंकज शर्मा प्रस्तुत करेंगे। प्राचार्य एवं संयोजक प्रो. रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन आगे बढ़ रहा है। सह-संयोजक डॉ. अमरीक सिंह गिल और डॉ. अनीता मक्कड़ सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि नवाचार और शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें