फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इशांत शर्मा, बोेले- युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना अनुकरणीय

Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इशांत शर्मा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यह पहला ग्रामीण खेल टूर्नामेंट है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। नशे के खिलाफ जजपा की यह मुहिम अनुकरणीय है। इशांत शर्मा सोमवार को गांव चौटाला के चौधरी साहबराम स्टेडियम में जननायक चौधरी देवीलाल कॉस्को ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
फाइनल मुकाबला गांव करीवाला व मंगालिया के बीच हुआ। इसमें करीवाला के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। विजेता टीम को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला। मंगालिया की टीम उपविजेता बनी। इससे पूर्व करीवाला की टीम ने ठोबरिया को व मंगालिया ने भडोल्यांवाली की टीम को सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इशांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीणांचल में चली इस प्रतियोगिता की सफलता का पैमाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि देहात क्षेत्र की 200 से ज्यादा टीमों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर मुख्यातिथि इशांत शर्मा का स्वागत जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, जजपा के प्रांतीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार प्रेम ढिल्लों, गगन कोकरी, अल्फाज, सुक्खी आदि ने भी अपने अपने अंदाज में शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसका आनंद न केवल खिलाडिय़ों बल्कि ग्रामीणों ने भी उठाया। दर्शकों ने तालियों के माध्यम से कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया।


प्रदेश के युवाओं में नहीं प्रतिभा की कमी : सांसद कार्तिकेय
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वे भी युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में किसी भी तरह से प्रतिभा की कमी नहीं है, मगर आवश्यकता उन्हें उचित मंच देने की है। इस दौरान जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने सांसद कार्तिकेय शर्मा के समक्ष तीन प्रमुख कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया। इसमें गुरुद्वारा चोरमार साहिब के लिए पाइपलाइन बिछाने, डबवाली में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स एरिया बनवाने एवं गांव रिसालियाखेड़ा में खेलस्थल को और अधिक बेहतर बनाने में मदद देना शामिल था। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने तीनों मांगों को पूरा करने में योगदान देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन






जारी रहेगी नशे के खिलाफ मुहिम : डॉ. अजय चौटाला

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने नशे के खिलाफ मुहिम जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की प्रतियोगिता पूरे हरियाणा में करवाई जाएगी। खेलों की कड़ी में ही क्रिकेट के बाद जिले में अब कबड्डी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रेणू शर्मा, गुरदेव राही ने भी खेलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें