फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनुबंध के आधार पर होगी योजनाकारों और आर्किटेक्टों की भर्ती, 20 जनवरी को होगा साक्षात्कार

Tue, 16 Jan 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर निगमों और नगर परिषदों को योजनाकार और आर्किटेक्टों की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं। दोनों कार्यों के लिए निजी एजेंसियों की मदद लेनी पड़ती है। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने अनुबंध के आधार पर योजनाकार और आर्किटेक्टों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने मुख्यालय में 20 जनवरी को 37 योजनाकारों और 69 आर्किटेक्टों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें नगर निगमों और परिषदों में भेज दिया जाएगा। इससे वहां पर दोनों कार्यों को गति मिल सकेगी।
अधिकारियों के मुताबिक योजनाकारों और आर्किटेक्टों की जरूरत हमेशा रहती है। विकास कार्यों के लिए विशेष योजनाकार होने पर इंजीनियरिंग विभाग को बेहद राहत मिलती है और वह अन्य कार्यों को गंभीरता से करवा सकता है जबकि योजनाकार न होने पर अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी हायर करने पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आर्किटेक्टों की उपलब्धता से भवनों के नक्शे स्वीकृति संबंधी कार्य अधिक देर तक लंबित नहीं रहेंगे। नक्शा पास करने का कार्य एमई और बीआई जैसे अधिकारियों को करने की जरूरत नहीं है। सीधे आर्किटेक्चर नक्शे को सही या गलत बता सकेंगे। सरकारी भवनों के निर्माण के डिजाइन बनाने के लिए निजी फर्म का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी।
-बॉक्स
योजनाकारों और आर्किटेक्टों की भर्ती के लिए सरकार ने 17 नवंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद 37 योजनाकारों और 69 आर्किटेक्टों को मुख्यालय ने साक्षात्कार और दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी को अनुबंध के आधार पर लिया जाना है और 20 जनवरी को आवेदकों का साक्षात्कार होना है।
विज्ञापन

बॉक्स
यह होगा लाभ
नक्शे पास होने की देरी नहीं होगी।
सरकार की योजनाओं को पूरा कराने में फायदा होगा।
कंसल्टेंट एजेंसी पर हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
स्वच्छता रैंकिंग को प्लानिंग के तहत सुधारने में यूएलबी को मदद मिलेगी।
सरकारी भवनों के नक्शों की स्वीकृति के लिए एजेंसी की जरूरत नहीं होगी।
योजनाकार होने से सरकारी योजनाओं की योजना बनाकर काम किया जाएगा।

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें