फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Mon, 26 Feb 2024 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसपी कार्यालय सिरसा में बैठक लेते पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण। 
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने एसपी कार्यालय में सिरसा, ऐलनाबाद, एंटी नारकोटिक सेल, सीआईए और स्पेशल स्टाफ के प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आमजन और संबंधित क्षेत्र में नियुक्त किए गए ग्राम प्रहरी, सुरक्षा सहायकों का बेहतर सहयोग लेकर अपराधियों और गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

आपराधिक किस्म के लोगों, विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें। नशा प्रभावित क्षेत्र से महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित कर जिला पुलिस के अभियान में और तेजी लाते हुए धरपकड़ तेज करें। नारकोटिक्स सेल, सीआईए प्रभारियों, स्पेशल स्टाफ के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें कई निर्देश दिए।


राजस्थान और पंजाब सीमा पर संदिग्ध मार्गों की करें औचक नाकाबंदी : एसपी

एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि राजस्थान और पंजाब की सीमा पर संदिग्ध मार्गों औचक नाकाबंदी कर अभियान चलाएं। वहां विभिन्न प्रकार का नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। नारकोटिक सेल प्रभारियों से कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लगातार मेडिकल स्टोरों पर भी पैनी नजर रखें। दूसरे व्यक्ति के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें