फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इनेलो विधायक ने भाजपा-जजपा पर साधा निशाना, बोले - गठबंधन सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का किया काम

Sat, 29 Apr 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विधायक अभय सिंह चौटाला से चर्चा करते हुए जिला प्रधान व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
रानियां। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता में यह विश्वास कायम हुआ है कि इनेलो ही भाजपा-जजपा गठबंधन की तानाशाही सरकार से उन्हें मुक्ति दिलवाएगी। भाजपा-जजपा गठबंधन की इस सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है। इस सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। आमजन की कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

इनेलो के जिला प्रधान कश्मीर सिंह करीवाला, नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेवा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक अभय सिंह चौटाला से शिष्टाचार भेंट की और उनसे सिरसा जिला में यात्रा के रूट पर विस्तार से चर्चा की। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता इस सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिस शहर व गांव में से निकल रही है, लोग उसका स्वागत कर रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से विपक्षी खेमे में बौखलाहट हैं। इसलिए उनकी ओर से अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जून में सिरसा में प्रवेश करेगी। चोपटा से ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली से सिरसा होते हुए आगे फतेहाबाद जिला में प्रवेश कर जाएगी। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राज कुमार, बलराज सिंह घुम्मन, कुलदीप सिंह कंबोज, अनमोल सचदेवा, गुरमीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें