सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल की जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी के गठन का कार्य जारी है। इस कड़ी में सोमवार को इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने ऐलनाबाद हलके की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की।
घोषित कार्यकारिणी में विनोद बंसल गिगोरानी को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मास्टर महेश मेहता, जगसीर सिमाग, पतराम गुर्जर, रामकुमार, आइदान, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, रेशम सिंह, जसविंद्र खोसा मंदर, हरजिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, मेजर सिंह व सुखदेव कंबोज को उपप्रधान पद का दायित्व सौंपा गया है।
उधर, एमसी राजेंद्र सिंह सिद्धू को प्रधान महासचिव बनाया गया है जबकि कुलदीप सिंह, सुखदेव कंबोज, हंसराज कंबोज, सुखवंत सिंह, पाल सोखल प्रजापति, बली सिंह विर्क, हरबेल सिंह, मदन सिहाग, भजनलाल सहारण, भीम सुथार, कृष्ण झोरड़, गुरदेव सिंह, प्रेम कुमार गुर्जर, जसकरण सिंह, दुनीराम, कुलदीप को महासचिव पद दिया गया है।
इसी प्रकार गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह प्रजापति, सुबेग सिंह मिस्त्री, लखविंद्र कंबोज, पूर्व सरपंच बलविंद्र बाजीगर, भजनलाल कंबोज, स्वर्ण सिंह, बीरबल गोदारा, सुरेश गुर्जर को संयुक्त रूप से सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार छबीलदास मेहता को कोषाध्यक्ष, मांगेराम सहारण को प्रचार सचिव व सुभाष कंबोज को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।