फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर दिया जाएगा कथा का निमंत्रण : स्वामी प्रेम

विज्ञापन
।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी बहने लोगों को कथा का निमंत्रण देती हुई 
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी में 5 से 11 सितंबर तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर प्रचार शुरू कर दिया गया है। संस्थान के प्रचारक प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि पूरे सिरसा शहर में घर-घर भागवत कथा का निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक जीवात्मा इस कथा पंडाल में पहुंचकर अपने मानव जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि 5 सितंबर से 11 सितंबर तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का विशाल आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा के द्वारा भक्तों को धर्म ज्ञान-विज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल मिलाप होगा। इस विशाल आयोजन की शुरुआत 3 सितंबर को मंगल कलश यात्रा से होगी। यह यात्रा शाम बगीची से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कथा पंडाल अनाज मंडी शेड नंबर एक तक पहुंचेगी।

इसके बाद 5 से 11 सितंबर हर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन करने के लिए विशेष रूप से आशुतोष महाराज की परम शिष्य भागवत भास्कर साध्वी कालिंदी भारती पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें