फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एलईडी पर मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

Sat, 15 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए लगाई गई एलईडी​।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकना नहीं पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में एलईडी लगाई गई हैं। इस पर लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
बीते दिनों जिला नागरिक अस्पताल में डीजी हेल्थ ने निरीक्षण के बाद कमियों को लेकर अस्पताल प्रशासन को पूरा करने के आदेश दिए थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, सफाई व्यवस्था, मरीजों की ओपीडी की लंबी लाइन का समाधान, साउंड सिस्टम व मरीजों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी सहित कई कमियां मिली थीं। इस पर अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में सरकारी सुविधाओं की जानकारी के लिए एलईडी सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें ओपीडी में आने वाले मरीजों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें मरीजों को आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, मौसमी बीमारियों और वायरस के फैलने पर बचाव आदि की जानकारी मिलेगी। इससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को जानने और समझने में आसानी होगी। वहीं नागरिक अस्पताल में फायर सिस्टम लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
जिला नागरिक अस्पताल में जिले भर से प्रतिदिन 1 हजार से 1200 के करीब मरीज दवा लेने के आते हैं। अस्पताल में मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार व्यवस्था बनाई गई है। एलईडी डिवाइस लगने से मरीजों को सरकार से मिलने वालीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी। - डाॅ. पवन कुमार पीएमओ नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें