फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रिश्तों की उलझन में टूटी जिंदगी की डोर, घरेलू विवाद के बाद सहमति संबंध में रह रहे युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

Fri, 17 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के दादू रोड स्थित ज्ञानी टेंट हाउस के पास किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहे युवक की कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गुरप्रीत सिंह (40) निवासी गांव जयसिंह वाला जिला बठिंडा (पंजाब) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शहर पुलिस चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह करीब एक वर्ष से गांव मिठड़ी निवासी एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था।
प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद गुरप्रीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से पहले महिला साथी ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

महिला के चौकी पहुंचने के बाद गुरप्रीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई निर्मल सिंह ने बयान दिया कि गुरप्रीत सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है और वह मानसिक रूप से परेशान था। इस पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें