फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद की टीम पर हमलाकर पशु छुड़वा ले गए पशुपालक

Wed, 06 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 रानियां रोड पर बेसहारा पशुओं को पकड़ती नगर परिषद की टीम। स्रोत : अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां रोड पर सोमवार रात पशुओं को पकड़ने गई नगर परिषद की टीम पर बाइक सवार 10 से 15 युवकों ने हमला कर दिया और अपने पशुओं को छुड़वा लिया। हमलावरों को पता लगा कि पशु पकड़ने वाली एजेंसी की अगुवाई पार्षद विक्रम गुर्जर कर रहे हैं, तो सभी उनके घर पहुंचे गए। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पत्थरबाजी भी की गई। यहां तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों की ओर से मंगलवार सुबह सब्जी मंडी चौकी पुलिस को शिकायत दी गई, हालांकि देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
शहर में नगर परिषद ने पशु पकड़ो अभियान शुरू कर रखा है। सोमवार रात 10 बजे नगर परिषद व एजेंसी के कर्मचारी रानियां रोड पर पटेल बस्ती के पास पशुओं को पकड़ रहे थे। इस टीम में नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह और एसआई रवि शर्मा के अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने यहां से छह ही पशुओं को पकड़ा। इसी बीच बाइक पर आए 10 से 15 युवकों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव का प्रयास किया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और अपने पशु छुड़वाकर ले गए।
विज्ञापन


सड़कों पर छोड़े जा रहे दुधारू पशु

रानियां रोड पर दुधारू पशुओं को सड़क पर बांधा जाता है। सुबह से लेकर शाम तक पशु सड़क पर खुले घूमते हैं। नगर परिषद की ओर से कई बार पशुपालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी पशुओं को बांधकर नहीं रखा जाता।

सोमवार रात पशु पकड़ने के लिए गई टीम पर कुछ लोगों ने हमलाकर अपने पशु छुड़वा लिए।उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी जाएगी। - जयवीर सिंह, सीएसआई, सिरसा।
विज्ञापन


पार्षद विक्रम गुर्जर व दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें