सिरसा के रोड़ी क्षेत्र में भाजपा के एससी सेल के प्रधान द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने के साथ साथ ईवीआर इंचार्ज की वर्दी फाड़ने का प्रयास भी प्रधान ने किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोड़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ईवीआर इंचार्ज मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में ईवीआई इंचार्ज ने शिकायत दी है कि कि वह रोड़ी में तैनात है। 18 मार्च को रात करीबन 8 बजकर 45 मिनट पर उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव मलडी में कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी जयनारायण व एसपीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
दोनों जब मौके पर पहुंचे तो वहां पर फोन करने वाले अर्शदीप सिंह अपने परिवार सहित मौजूद था। उसने बताया कि पुलिस की गाड़ी आता देख कुलदीप सिंह मौके से भाग गया है। उसके बाद बाद पूछताछ टीम वापस लौट आई। इसके बाद रात करीब 9 बजकर 36 मिनट पर दोबारा से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव मलडी में कुलदीप सिंह वापिस आकर अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है।
ईवीआर इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। ईएचसी मुकेश कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया और कमीज के दो बटन टूट गए। उसने पुलिस कर्मचारियों को गालियां दी। आरोपी कुलदीप सिंह बोला कि वह भाजपा एससी सी सेल का प्रधान हूं। तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा।
पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया। फोन करने वाले रेशम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर घर पर आकर गाली गलौच करता है। गांव भर में लोगों को गालियां निकालता है। उसे बड़ी मुश्किल से काबू थाना रोड़ी में लाया गया। कुलदीप सिंह रास्ते भर और थाने में आकर भी गाली गलौच करता रहा। पुलिस ने ईएचसी मुकेश के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पैदा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।