फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्री-मैपिंग में सिरसा प्रदेश में तीसरे पायदान पर, सिरसा में 80.97% मतदाता मैपिंग पूरी, ऐलनाबाद खंड 90.34% मैपिंग के साथ जिले में अव्वल

Fri, 12 Jun 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक संशोधन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

अभियान से पहले हुई प्री-मैपिंग में सिरसा जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले में कुल 80.97 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। फतेहाबाद पहले और चरखी दादरी दूसरे स्थान पर रहे। विधानसभा क्षेत्रों में ऐलनाबाद 90.34 प्रतिशत मैपिंग के साथ जिले में अव्वल रहा, जबकि कालांवाली (88.17%), रानियां (88%) और डबवाली (83.66%) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। सिरसा शहरी क्षेत्र में सबसे कम 59.52 प्रतिशत मैपिंग दर्ज की गई।
जिले के 996 मतदान केंद्रों पर नियुक्त 996 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में कुल 10 लाख 5 हजार 598 मतदाता हैं। 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे और मतदाता विवरण का सत्यापन करेंगे। चुनाव विभाग ने नागरिकों से मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस पर 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इनके निपटान के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
तहसीलदार चुनाव हनुमान दास ने बताया कि एन्यूमरेशन फॉर्म में नवीनतम रंगीन फोटो लगाने का प्रावधान है। मतदाता दो पासपोर्ट आकार की फोटो तैयार रखें। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें