फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाई की डगर पर साइकिल की सवारी, नगरायुक्त बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 11 Jun 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
साइकिल पर निकले नगर आयुक्त दुकानदार से कचरा उठाने की बात कहते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल एक्शन मोड में हैं। वे लगातार दूसरे दिन भी साइकिल पर सवार होकर शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों को खुले में कचरा न फेंकने व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी गलियों की सफाई करने के बाद खुद ही नए-नए डंपिंग प्वाइंट बनाते नजर आए। बुधवार को नगरायुक्त ने राजकीय महिला महाविद्यालय के बाहर बने डंपिंग प्वाइंट को खत्म करने के आदेश दिए थे लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही सफाई कर्मचारियों ने वहां दोबारा कचरा डंप कर दिया।
इस क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर (एसआई) स्तर के अधिकारी अपने इलाकों की मॉनिटरिंग करने के बजाय कार्यालयों में आराम फरमाते हैं। मामला सुर्खियों में आने पर एजेंसी पर तो जुर्माना लगा दिया जाता है लेकिन जवाबदेह एसआई स्तर के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यही कारण है कि उच्च अधिकारियों के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर चारा न डालने की चेतावनी : नोहरिया बाजार में हरा चारा बेचने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सड़क पर चारा न फैलाएं। सड़क पर फैले चारे के कारण बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगता है जिससे यातायात बाधित होता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। दौरे के दौरान नागरिकों और दुकानदारों ने जिला नगर आयुक्त से सीधे संवाद किया और अपनी मुख्य समस्याएं बताईं। लोगों ने मांग रखी कि शहर की सड़कों की सफाई रोजाना और सही तरीके से हो। बाजारों में सुबह और शाम कचरा उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें