फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में महिला से छीनी कानों की बालियां, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, चार दिन में चौथी घटना

Tue, 16 Jun 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर में मंगलवार को तीन अज्ञात लोग एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गए। सूचना के बाद कालांवाली व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

फग्गू गांव निवासी कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से कालांवाली मंडी आई थी और दोपहर के समय बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक महिला सहित तीन लोगों ने उसके कानों से बालियां छीन लीं।
जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान बार-बार बदल रहे हैं जिससे मामले में संदेह की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले चार दिनों में मंडी कालांवाली क्षेत्र में चोरी और स्नेचिंग की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें