फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा, पक्का मकान की लगाई गुहार

Tue, 16 Jun 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। शहर के वार्ड-9 में सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए क्योंकि उस समय वे घर के बाहर थे।
विज्ञापन

पीड़ित रामपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा है जो लकड़ी और सरकंडों से बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिर गई।
रामपाल ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन अब तक उसे योजना का लाभ नहीं मिला है। वह कई बार नगर पालिका कार्यालय के चक्कर भी लगा चुका है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा पहले मकान की नींव भरने की शर्त बताई जाती है जिसके बाद ही फोटो अपलोड कर आगे की प्रक्रिया की जाती है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नींव भी नहीं भर पा रहा है। रामपाल ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें