फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रकरण में डेरा मुखी हुए अदालत में पेश

Sat, 29 Nov 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने शनिवार को अदालत मे पेश होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई की विशेष अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


कोर्ट ने शनिवार को इस मामले में सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने छह दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
शनिवार को डेरा मुखी कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय अदालत परिसर में पहुंचे। खुफिया एजेंसियों की शंका के मुताबिक ही पहले की पेशी के मुकाबले इस पेशी में डेरा प्रेमियों की संख्या अधिक थी।

हजारों डेरा प्रेमियों ने पेशी के दौरान अदालत परिसर के बाहर बरनाला रोड पर डेरा डाले हुए थे। पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से तमाम प्रबंध किए हुए थे।

जिले के कई थानों से पुलिस बल सुबह ही मौके पर तैनात कर दिया गया। अदालत परिसर में वज्र वाहन, वाटर कैनन, दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस व क्रेन खड़ी की गई थी।
विज्ञापन


अदालती कार्यवाही तय समय पर शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। बारह बजे डेरा मुखी अदालत से बाहर निकले और अपने काफिले के साथ डेरा रवाना हो गए। साध्वी मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।

झाड़ियों व गाड़ियों पर थी नजर
पेशी के दौरान सुरक्षा शाखा व इंटेलिजेंस कर्मचारी अदालत परिसर के आसपास झाड़ियां में जाकर देखते रहे कि कोई संदिग्ध छिपकर तो नहीं बैठा।

साथ ही डेरा प्रेमियों की गाड़ियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को शंका थी कोई श्रद्धालु सुसाइड न कर ले क्योंकि पहले पेशी के दौरान सुसाइड की तीन वारदातें हो चुकी हैं।

खुफिया एजेंसी ने बनाई लाठियां लेकर खड़े डेरा प्रेमियों की वीडियो
इस बार पेशी के दौरान खास बात यह रही कि इंटेलिजेंस कर्मचारी डेरा प्रेमियों की भांति भेष बनाकर उनके बीच में रहे और अदालत परिसर से लेकर बाजेकां नाके तक लाठियां लेकर खडे़ हजारों डेरा प्रेमियों की वीडियो बनाई।
विज्ञापन


खुफिया कैमरे के माध्यम से अदालत परिसर के बाहर खड़े दो वाहनों में पड़े डंडों की क्लिप भी बनाकर वट्स  एप के जरिए सीनियर अधिकारियों को भेजी गई।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें