फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं बेचने की थी तैयारी, एफसीआई ने पकड़ा

Sat, 29 Nov 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं से भरे गोदामों में भ्रष्टाचार की कई परतें खुलने के बावजूद न कर्मचारी चेते हैं, न ही उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारी।
विज्ञापन


उपमंडल डबवाली के एक गोदाम में इस बार भी ऐसा हो रहा था। लाखों रुपये का सरकारी गेहूं बेचा जाता, इससे पहले ही भारतीय खाद्य निगम के एक अधिकारी ने छापा मारकर गेहूं पकड़ लिया।

गुपचुप तरीके से अंजाम दी गई इस कार्रवाई के बाद एफसीआई के डिपो इंचार्ज पर गाज गिरी है। जब इस मामले में निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की गई तो वे टालमटोल कर गए।
विज्ञापन


अधिकारी के रवैये ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं। पकडे़ गए गेहूं की कीमत करीब 21 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

डिपो इंचार्ज का तबादला
गांव सांवतखेड़ा स्थित गोदाम का कंट्रोल हैफेड के पास है। गोदाम में भरने वाली गेहूं एफसीआई की होती है। सितंबर, अक्तूबर में स्पेशल के दौरान इस गोदाम से गेहूं उठाया गया था।

उठान के बाद लूज गेहूं को पुन: बैग में भरकर स्पेशल तक नहीं पहुंचाया गया। कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने मिलीभगत करके लूज गेहूं से एक स्टेग जितने करीब बत्तीस सौ बैग बना लिये।

बताया जा रहा है कि सरकारी गेहूं को बेचा जाना था। इससे पहले ही भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की एक टीम ने भनक पाकर गोदाम में छापा मार लिया।

रिकॉर्ड की जांच किए जाने पर गोदाम में करीब बत्तीस सौ बैग ज्यादा पाए गए। टीम ने हैफेड तथा एफसीआई अधिकारियों तथा कर्मचारियों से जवाब-तलबी की लेकिन वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। जांच टीम ने उपरोक्त स्टॉक को रिकॉर्ड में जमा करने के बाद हैफेड तथा एफसीआई अधिकारियों को लताड़ा।

टीम ने जांच की तुरंत बाद ही एफसीआई डिपो इंचार्ज आरके गर्ग का तबादला भी कर दिया। उनके स्थान पर रोहतक के डिपो इंचार्ज एसपी भाटिया को डबवाली डिपो का इंचार्ज बनाया गया है।

क्यूं कतरा रहा यह अफसर
सांवतखेड़ा गोदाम में बैग में भरी लाखों रुपये की गेहूं को बेचने की तैयारी थी। मामला उजागर होने के बाद एफसीआई अधिकारी की नौटंकी समझ से परे है।

सवाल उठ रहे हैं कि डीएम हिसार मामले को क्यों छुपा रहे हैं? क्या एफसीआई मैनेजर के तबादले तक कार्रवाई सीमित रह जाएगी? स्टॉक से ज्यादा गेहूं मिलना, फिर रिकॉर्ड में दर्ज होना, क्या कार्रवाई बंद हो जाएगी?

रिकॉर्ड में दर्ज हो गए बैग
सांवतखेड़ा गोदाम में गेहूं एफसीआई का लगता है। सिक्योरिटी हैफेड उपलब्ध करवाती है। टीम ने दौरा कर लूज गेहूं से भरे बैग पकड़े थे। स्पैशल के दौरान एकदम से इसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जा सकता। बाद में बैग दर्ज कर लिये गये।
विज्ञापन

छबील दास, प्रभारी हैफेड, डबवाली

गोदाम में तीन हजार से ज्यादा बैग अधिक थे, जिन्हें रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। हिसार की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिक जानकारी वही अधिकारी दे सकते हैं।
एसपी भाटिया, इंचार्ज डबवाली डिपो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें