फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर बिफरे तीन गांवों के ग्रामीण, बैंक के बाहर लगाया धरना

Wed, 07 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव कालूआना स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बारह दिनों से कैश के लिए धक्के खा रहे तीन गांवों के ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। बैंक के आगे धरना देकर ग्रामीण ताला लगाने पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के बीच शाखा प्रबंधक ने बुधवार को कैश मिलने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

    गांव कालूआना, गोदीकां तथा मम्मड़ के ग्रामीण सुबह से ही कतारों में खड़े थे। जैसे ही बैंक खुला तो प्रबंधक सुदेश वर्मा ने हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास कैश नहीं है। उन्होंने मजबूरी बताते हुए कहा कि 24 नवंबर से उन्हें कैश नहीं मिला है। ऐसे में ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने बैंक के आगे धरना दे दिया। करीब एक घंटे की प्रतीक्षा के बाद ठोस आश्वासन नहीं मिला तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने बैंक पर ताला लगाने की चेतावनी दे डाली। तनावपूर्ण माहौल में गांव कालूआना के पूर्व सरपंच जगदेव सहारण ने मध्यस्ता करते हुए शाखा प्रबंधक को ग्रामीणों के बीच बुलाया। प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को हालातों से अवगत करवाते हुए पूरी स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि बुधवार को शाखा में कैश आने के बाद वितरण शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे वीरवार को किसी भी स्टॉफ सदस्य को बैंक में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बैंक को ताला जड़ देंगे। चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
बॉक्स
यूं की बेटियों की शादी
मैंने अपनी दो बेटियों के लिए मेहनत मजदूरी करके पैसा बैंक में जमा किया था। 6 दिसंबर को मेरी बेटियों की शादी थी। मैं बैंक से पैसा लेने गया तो मुझे एक पाई नहीं मिली। ऐसे में ग्रामीणों से 500, 1000, 2000 लेकर बेटियों के हाथ पीले कर सका। हलवाई, फर्नीचर मिस्त्री ने भी सामान उधार में उठवाया। बारातियों के लिए मुश्किल से दाल-रोटी का जुगाड़ हो सका। - राजेंद्र सिंह, गांव कालूआना
विज्ञापन



कालूआना में डबवाली से कैश आता है। लेकिन 24 नवंबर से एक पाई तक नहीं आई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बुधवार तक 10 लाख कैश आ जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।  -सुदेश वर्मा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, गांव कालूआना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें