हरियाणा राज्य चिकित्सा अनुभव संगठन ने शहर के भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरएमपी चिकित्सकों की दुकानों का निरीक्षण कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की कड़ी आलोचना की।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने बताया कि अगर विभाग ने चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज किए गए केस वापस नहीं लिए तो हरियाणा राज्य चिकित्सा अनुभव सगंठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। इस दौरान आरएमपी की बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने बताया कि विभाग निरीक्षण के नाम पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा हैं, जबकि खुद आरएमपी चिकित्सक स्वयं नशे के खिलाफ हैं। आरएमपी चिकित्सक अनेक बार बैठक कर दवा के नाम पर नशीली दवाओं को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बना चुके हैं, उनके संगठन में जुड़ने से पहले सख्त हिदायत दी जाती हैं कि अगर कोई उपचार के नाम पर नशीली दवाएं बेचता है तो उसे संगठन में शामिल नहीं किया जाएगा।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग जानबूझ कर उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी जब विभाग की टीम ने अभियान चलाया उसमें एक चिकित्सक के क्लीनिक से डस्टबिन से सिरिंज उठाकर जांच में शामिल किया गया जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन स्वास्थय विभाग की कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहा हैं बल्कि सही लोगों के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया हैं वह उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य चिकित्सक अनुभव संगठन पदाधिकारियों के साथ विचार विर्मश करके आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगा। अगर आरएमपी चिकित्स कों पर दर्ज हुए केस को वापिस नहीं लेगा तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा चिकित्सका प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम खुराना, रामस्वरूप, सुभाष, हरविंद्र सिंह, जय सिंह, प्रेम सिंह, प्यारा सिंह, दिनेश कुमार, चतर सिंह, वैद बेनीवाल उपस्थित थे।