फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑनलाइन ऑर्डर किया था हुक्का, पार्सल में निकली 2 साबुन

Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव नुहियांवाली में एक युवक को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना महंगा साबित हुआ। युवक को पार्सल मिला, उसमें ऑर्डर किए गए सामान की जगह दो साबुन ही मिली। शिकायत के आधार ओढां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में सुग्रीव कुमार ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर हुक्के का विज्ञापन देखा था। जब उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो वेबसाइट खुली गई। वेबसाइट पर उसने हुक्का ऑर्डर किया, जो 1299 रुपये का था। उसने उक्त राशि का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑर्डर किए जाने के चार दिन बाद उसे पार्सल मिला। जब उसने पार्सल खोला तो उसमें हुक्के की जगह मात्र 2 साबुन निकली। इसके बाद उसने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें