फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न धन चाहिए, न यश चाहिए, हे प्रभु बस तेरी भक्ति चाहिए : महाराज ललित किशोर

Fri, 27 Feb 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोड़ी स्थित श्री दुर्गा माइसर मंदिर में 41वें मां भगवती जागरण एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान में शुक्रवार को कथा में विभिन्न धार्मिक रस्म संपन्न करवाई गईं। विक्की सिंगला की ओर से झंडा रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

ज्योति प्रचंड की सेवा त्रिलोक जिंदल ने निभाई, जबकि माल्यार्पण व गद्दी पूजा की रस्म दीपक अरोड़ा, कृष बांसल व सुरेश गोयल द्वारा संपन्न करवाई गई। कथा वाचन महाराज ललित किशोर वृंदावन वाले ने कहा कि आज का यह पंचम दिवस हमें सिखाएगा कि भगवान केवल मंदिरों में नहीं, बल्कि उस हृदय में निवास करते हैं जो अहंकार त्यागकर प्रेम से भर जाता है। आज की कथा में लीलाओं का माधुर्य भी है, ज्ञान की गहराई भी है, और जीवन को दिशा देने वाला संदेश भी। न धन चाहिए, न यश चाहिए, हे प्रभु बस तेरी भक्ति चाहिए, आज की कथा हमें यह अनुभव कराएगी कि भगवान से जुड़ना कोई कठिन साधना नहीं, बल्कि सरल हृदय और सच्चे भाव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें