फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मैं डमी नहीं, मेरा काम बोलेगा

Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नगर परिषद में कार्यभार संभालने से पहले मंत्रों का उच्चारण कर नए प्रधान वीर शांति स्वरूप के हाथ
विज्ञापन
सिरसा। आखिरकार साढ़े तीन साल से खाली पड़ी कुर्सी को नगर परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी वीरवार को भाजपा के वीर शांति स्वरूप ने संभाला ली। कुर्सी संभालने के साथ ही अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करना उनका पहला कदम होगा। वह स्वयं इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह नहीं आए तो वीर शांति स्वरूप कक्ष स बाहर आ गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष के आने पर उनके साथ आकर कुर्सी संभाली। इस दौरान डमी बनकर रहने पर उठाए गए सवाल पर अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप का कहना था कि जनता ने पांच साल के लिए उन्हें चुना है। अब डमी कहो या कुछ कहो, मेरा उनका काम बोलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को साथ मिलकर चलना है। शहर का विकास करवाना हमारा मकसद है। अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप को आपका सहयोग निरंतर मिलना चाहिए। आपके विकास कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। इस दौरान डबवाली की भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, भाजपा नेता गोबिंद कांडा व अन्य नेता व पार्षद मौजूद रहे।



:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

भाजपा नेता बोले- भुगतान लेने के लिए ठेकेदार को करवाने होंगे वार्ड के पार्षद और पांच लोगों के साइन

नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष से ज्यादा भ्रष्टाचार, ठेकेदारों और एनडीसी की चिंता भाजपा नेता करते नेता नजर आए। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि ठेकेदारों की आज के बाद किसी भी विकास कार्य का भुगतान जारी नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को भुगतान लेने के लिए पहले वार्ड के पार्षद और पांच लोगों के साइन करवाने होंगे। वह स्वयं व अन्य नेता कभी भी वार्ड में हुए निर्माण कार्य की जांच कर लेंगे। अध्यक्ष के साइन के बिना कार्यकारी अधिकारी भी कोई पैमेंट नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि एनडीसी को लेकर किसी व्यक्ति की शिकायत नहीं आनी चाहिए। एनडीसी का काम ईओ स्वयं देखेगा।
विज्ञापन




यह रहेगी प्राथमिकता

नगर परिषद अध्यक्ष ने कुर्सी संभालने के साथ ही अपनी प्राथमिकता गिनवाई है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ सिरसा, स्वच्छ सिरसा बनाना उनका लक्ष्य है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। नए कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे।

शहर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। पार्किंग की जगह का समाधान कर जल्द से जल्द कार्य शुरू करवा जाएंगे।

जनता के कार्य को प्राथमिकता के साथ करना हमारा कार्य होगा।

- भ्रष्ट कर्मचारी अपने आप को सुधारे। भ्रष्ट अधिकारियों ने सिरसा नगर परिषद को बदनाम करने कार्य किया है। कोई भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


- बेसहारा पशुओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

- आवारा कुत्तों के लिए सेल्टर रूम बनाया जाएगा। दान पुण्य करने वाले वहां पर जाकर दान करेंगे।

- मुख्यालय स्तर पर कार्यों को तेजी से करवाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों को लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें