फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savita Punia: हार से मायूस सविता पूनिया का पिता ने बढ़ाया हौसला, कहा-अच्छी रिदम से साथ खेली टीम 

Fri, 06 Aug 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

महेंद्र पूनिया ने कहा कि टीम अच्छा खेली, इसके लिए खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। आशा निराशा बनी रहती है। टीम का पड़ाव यहीं पर खत्म नहीं होता। अब ये टीम दूसरे टूर्नामेंटों में हार को जीत में बदलेगी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2021: सविता पूनिया के घर मैच देखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में शुक्रवार को ब्रिटेन से मिली हार के बाद महिला हॉकी खिलाड़ियों के घरों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि परिजन अपनी बेटियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया का कहना है कि ओलंपिक में जाने के बाद टीम अच्छी रिदम के साथ खेली है। हार जीत तो लगी रहती है। किसी टीम को हार मिलती है तो किसी टीम को जीत। अच्छा खेलने के बाद भी निराशा हाथ लगी है लेकिन टीम में अच्छी रिदम है तो दूसरे टूर्नामेंटों में टीम इस हार को जीत में जरूर बदलेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का ब्रिटेन की टीम के साथ मुकाबला था। ब्रिटेन की टीम ने इंडिया को 4.3 से हरा दिया। सुबह दोनों टीमों में मुकाबला शुरू होने के बाद लोग पल-पल की जानकारी जुटाते हुए नजर आए। वहीं सिरसा के गांव जोधकां में भी सविता पूनिया के परिवार के सदस्य मुकाबला देखने बैठ गए थे। मैच के शुरुआती दौर में टीम इंडिया ने बहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम दौर तक ब्रिटेन ने एक अंक से बढ़त बना इंडिया को शिकस्त दे दी। 


महेंद्र पूनिया ने कहा कि टीम अच्छा खेली, इसके लिए खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। आशा निराशा बनी रहती है। टीम का पड़ाव यहीं पर खत्म नहीं होता। अब ये टीम दूसरे टूर्नामेंटों में हार को जीत में बदलेगी। ओलंपिक में जाने के बाद टीम ने अच्छी रिदम पकड़ी और सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में खेलना भी टीम के लिए काफी उत्साह की बात है। सविता पूनिया के साथ टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक मकान की दीवारें खड़ी हैं, छत बनना बाकी है। टीम में जो भी कमी है उसे दूर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें