फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के एचआईवी संक्रमितों को पेंशन का इंतजार, विभाग बजट की राह जोह रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला के नागरिक अस्पताल का क्षय विभाग पिछले 10 माह से एचआईवी संक्रमितों को पेंशन देने के लिए बजट की बाट जोह रहा है। दिसंबर 2022 में कुछ बजट आने के बाद से अब तक बजट नहीं आया है। पूर्व में आए बजट में मात्र 300 संक्रमितों को ही पेंशन का लाभ मिला पाया था। ऐसे में 400 संक्रमित पेंशन से वंचित रह गए थे। ऐसे में इस बार आने वाले बजट से इन संक्रमितों को बड़ी उम्मीद है। वहीं प्रशासन ने भी उम्मीद लगाई हुई है कि इस बजट से सभी संक्रमितों को पुरानी और नई दोनों पेंशन मिल जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले भर में एचआईवी संक्रमितों को सरकार की ओर से 2250 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। ऐसे में दो करोड़ से ज्यादा की पेंशन राशि अभी बकाया पड़ी है। एक साल में प्रति संक्रमित 27 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। ताकि वह अपना खाने-पीने का ध्यान रख सके। विभाग का कहना है कि एचआईवी संक्रमितों के लिए सरकार द्वारा आने वाले बजट में देरी के कारण पेंशनरों को पेंशन के लिए राह देखनी पड़ रही है। जिले में एचआईवी संक्रमितों की संख्या वर्तमान में 2790 हैं। सभी का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। एचआईवी संक्रमितों को सरकार द्वारा जिला के नागरिक अस्पताल में इलाज व परामर्श का प्रावधान हैं।
-
हरियाणा के निवासी और दो लाख से कम आय होना अनिवार्य

जिले में एचआईवी संक्रमितों की संख्या भले ही 2790 है। लेकिन इसमें हरियाणा के साथ-साथ लगते पंजाब के कई संक्रमित हैं। जिन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल सकता है। इसके अतिरिक्त सरकार ने गाइडलाइन बनाई है कि संक्रमित की मासिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। दो लाख रुपये से अधिक आय वाले संक्रमित को भी पेंशन का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन


-
बजट में अभाव के कारण जिला में सभी एचआईवी संक्रमितों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। बीते वर्ष 2022 के अंत में कुछ बजट आया था। जिसमें हमारे पास 700 पेंशनधारक थे। इस बजट में 300 संक्रमितों को ही पेंशन दे पाए थे, 400 संक्रमित बाकी रह गई थे। 2024 में बजट के आने की उम्मीद है जैसे ही बजट आएगा तो सभी पेंशनधारकों को पेंशन उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. गौरव भाटी, जिला नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें