हरियाणा सरकार की ओर से 23 उपमंडलों का निजीकरण करने के विरोध में हरियाणा ज्वांइट एक्शन कमेटी, पावर सिरसा सर्कल के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन व धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
बरनाला रोड स्थित सर्कल कार्यालय में धरने की अध्यक्षता एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के शहरी यूनिट संगठनकर्ता सीताराम व एएचपीसी वर्क र्स यूनियन के सदस्य शिव कुमार शर्मा ने की। शुक्रवार के क्रमिक अनशन में राय सिंह, कमल किशोर, विजय सैनी, कमलदीप, राकेश कुमार व गुरुदयाल सिंह रहे। कर्मचारी नेता विजयपाल जाखड़, अविनाश कंबोज ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 21 मई से तीन जून तक प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों व जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अगर फिर भी सरकार इसे अनदेखा करती है तो प्रदेश में 29-30 जून को बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
धरने पर आत्माराम सहारण, मदल लाल खोथ, सोहन सिंह रंधावा, करणी सिंह भाटी, राज मंदिर शर्मा, देवी लाल बिरडा, सुरेश मंगल, देवेंद्र सिंह, विवेक जेटली, शिव कुमार, रमेश सैनी, कुलदीप मोंगा, रामचंद्र, सलविंद्र सिंह, राजेश शर्मा, मीत चंद, कश्मीर सिंह, सीताराम, सुंदर सिंह, कमल किशोर, राय साहब, सतेंद्र मोंगा, राजेंद्र शर्मा, कमल, शिव कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रणजीत सिंह, धर्म सिंह, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे।
लघु सचिवालय में धरना
उधर, पंजाब के समान वेतनमान, सेवा नियमों में संशोधन, निजीकरण व आउट सोर्सिंग की भर्ती में रोक, नए पद स्वीकृत करने स्थाई भर्तियों व पदोन्नतियां करने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नई पेंशन स्कीम को रद करके नए कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने, टाइप टेस्ट की शर्त हटाए जाने जैसी मांग को लेकर लघु सचिवालय में हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हुई।
हेमसा के जिला प्रधान त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ 15 जून को पंचकूला में एकत्रित होने को कहा गया। मंच का संचालन जिल सचिव बलवीर ने किया। इस अवसर पर हेमसा के राजय उपप्रधान टेकचंद, सतपाल गर्ग, अमरजीत बराड़, रेणू, निर्मला, कपिल, तपन, सुधाकर शर्मा, कृष्ण कुमार, रामप्रताप मुख्य लिपिक, भूप सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।