फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में हाईटेक हुआ सिस्टम, अब ऑनलाइन पोर्टल पर ही सेट होंगे पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। पहले जहां एक ओर परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी करने और उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करवाए हैं। विश्वविद्यालय अब प्रश्न पत्र तैयार करने का काम भी ऑनलाइन तरीके से करेगा। इससे अधिकारियों का समय बचेेगा और पैसा भी। सीडीएलयू के सॉफ्टवेयर पोर्टल पर ही प्राध्यापक पेपर सेट कर पाएंगे और भेज भी सकेंगे। इससे प्रश्न पत्र तैयार करने की लंबी प्रक्रिया आसान होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सीडीएलयू प्रशासन ने एजेंसी को ठेका दिया था और एजेंसी के ही सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा था। इसके लिए सीडीएलयू की ओर एजेंसी को लाखों रुपये का भुगतान करना पड़ रहा था। लेकिन अब सीडीएलयू ने अपने सॉफ्टवेयर तैयार करवा लिए हैं। इससे सीडीएलयू का हर वर्ष खर्च होने वाला पैसा बचेगा। हालांकि सॉफ्टवेयर ने काम शुरू कर दिया है लेकिन अभी भी इसके कई फीचर ऐसे हैं जिन पर तकनीकी शाखा काम कर रही है।
ऑनलाइन फीस का काम शुरू, रोल नंबर भी मिल रहे पोर्टल से
पहले विद्यार्थियों को परीक्षा फीस जमा करवाने के लिए कैश काउंटर पर आना पड़ता था। लेकिन अब ऑनलाइन पेमेंट जमा होने लगी है। इसके अलावा परीक्षाओं से पहले रोल नंबर लेने के लिए भी आना पड़ता था। अब विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन तरीके से रोल नंबर निकाल सकते हैं। इसके अगले चरण के तहत उत्तर पुस्तिका जांच और परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर चलेगा। इस पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही सीडीएलयू अपने सॉफ्टवेयर को इस लायक बना देगी। अभी ट्रायल चल रहा है और जल्द ही व्यापक स्तर पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र तैयार में बचेगा समय, पैसा और समय बचेगा
अभी परंपरागत तरीके से सीडीएलयू प्रश्न पत्र तैयार करवाता है। प्रश्न पत्र तैयार करवाने के लिए सीडीएलयू दूसरे राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों से संपर्क करता है। प्रश्न पत्र तैयार करवाने के लिए पहले उन्हें पत्र भेजा जाता है। फिर प्राध्यापक प्रश्न पत्र का खाका तैयार करके सीडीएलयू को डाक से भेजता है। इसके बाद सीडीएलयू प्रश्न पत्र को प्रिंट करवाने की प्रक्रिया शुरू करता है। इसमें लंबा समय और खर्चा भी ज्यादा लगता है। लेकिन अब व्यवस्था बदलेगी। अपने पोर्टल पर इसका ऑप्शन दिया जाएगा। पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर को लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। प्रोफेसर पोर्टल खोलेगा और प्रश्न पत्र तैैयार करने का पत्र डाउनलोड करेगा। प्रश्न पत्र तैयार कर इसे सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर देगा। इसके बाद सीडीएलयू उसे डाउनलोड कर प्रिंट करवाने का काम शुरू करेगा। इससे काफी पैसा और समय की बचेगा। इसके अलावा सीक्रेसी भी बनी रहेगी।
सीडीएलयू की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार करवाए जा रहे हैं। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक के प्रयासों से तेजी से काम कर रहा है और व्यवस्था में नई तकनीक के साथ सुधार करने के लिए हम काम कर रहे हैं। हर वर्ष होने वाले खर्चे को कम करने और कम अवधि में ज्यादा काम करने के लिए सॉफ्टवेयर की मदद लेंगे। अब प्रश्न पत्र सेट करने को लेकर भी इस पर काम चल रहा है। -प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें