फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत मामले की अपने स्तर पर जांच करेंगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शुक्रवार रात को जोधकां निवासी गर्भवती महिला की मौत होने मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेंगे। जांच को लेकर अधिकारियों की ओर मृतक महिला के परिजनों और डिंग मंडी पीएचसी में उस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की रिपोट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार को जोधकां निवासी सुमन रानी को प्रसव की पीड़ा शुरू हो गई थी। जिसके बाद महिला का पति सुरेश कुमार उसे डिंग मंडी स्थित पीएचसी में जांच के लिए ले गया। शुक्रवार शाम तीन बजे डॉक्टरों जांच कर मरीज को वापस घर भेज दिया। जिसके बाद वह फिर शाम छह बजे उसे इलाज के लिए पीएचसी में ले गए। लेकिन रात डेढ़ बजे उसका स्वास्थ्य बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया। लेकिन एंबुलेंस में देखभाल के लिए कोई कर्मचारी न होने के कारण नागरिक अस्पताल में पहुंचते ही महिला की मौत हो गई थी। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा।
गर्भवती महिला की मौत मामले को लेकर जांच की जाएगी। इसके संबंध में पीएचसी स्टाफ से भी बातचीत हुई है। स्टाफ ने अभी मौखिक रूप से बताया है कि महिला में रक्त की कमी थी और मरीज गंभीर था। मरीज के पीएचसी में दाखिल होने और अन्य सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें