फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, नाना-नानी ने लिया था गोद, आरोप- गांव के लोग बेचते हैं नशा

Wed, 03 Aug 2022 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता काला सिंह ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने नौ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
मृतक के शव के पास पड़ा नशे का इंजेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिरसा जिले में तेजी से बढ़ रहे नशे के प्रकोप के कारण युवा पीढ़ी लगातार इसकी चपेट में आ जान गवा रहे है। मंगलवार को भी डबवाली क्षेत्र के गंगा गांव के खंडहर भवन में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक अपने पेट की नसों में इंजेक्शन लगा रहा था।

विज्ञापन


ऐसे में इंजेक्शन भी पेट में ही लगा रह गया। गांव के लोगों को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर नौ नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गांव गंगा का 20 वर्षीय सुखविंद्र सिंह पुत्र काला सिंह तीन वर्ष से चिट्टे और मेडिकल नशे का आदी था। परिवार के सदस्यों ने नशा छुड़वाने के लिए उसकी दवाई भी शुरू कर रखी थी । लेकिन सोमवार रात्रि आठ बजे वह अपने दोस्त से फोन लेकर आने का बहाना लगा कर घर से निकल गया।
विज्ञापन


जिसके बाद वह रात 10 बजे तक घर नहीं लौटा तो गांव के ही एक व्यक्ति ने सुखविंद्र नशे की हालत में गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पड़ा होने की सूचना दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे हिलाया, लेकिन उसके शरीर में कोई भी हलचल नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो सुखविंद्र के पेट के बाई ओर नशे का इंजेक्शन लगा हुआ मिला। जिससे यह अंदेशा लगाया गया कि युवक की इंजेक्शन की ओवरडोज से मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने ाव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया।

नशा सप्लाई करने पर गांव के ही नौ नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं मृतक के पिता काला सिंह ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव में नशे के पदार्थ की तस्करी करने वाले संदीप, जसविंद्र कौर, गोगी, परमिंदर उर्फ सूखा लादेन निवासी कड़वासरा, सुरजीत, लखविंद्र कौर, उनकी पत्नी इकबाल उर्फ काला वासन गंगा के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

बेटी से गोद लिया था दोहता, नशे का हो गया आदी
बता दे कि काला सिंह ने अपने बेटी से सुखविंद्र सिंह को खोद लिया था। लेकिन लंबे समय से वह नशे का आदी होने के कारण घर से गायब रहने लगा। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया वह पहले भी रात को घर से गायब हो जाता था। नशे का आदी होने के कारण वह चल बसा है। उन्होंने कहा कि कि आज का प्रत्येक युवा नशे का आदी हो रहा है। इसमें गांव के ही लोग इसकी तस्करी करते हैं। उन्हीं की बदौलत ही उनका बेटा चिट्टे नशे का आदी होकर इस चल बसा।

युवक की मौत मामले में 9 नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुमित कुमार, चौकी प्रभारी गोरीवाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें