सीडीएलयू में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का परिचय लेते अतिथि।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा में आयोजित सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। तमाम उतार चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल की दौड़ में मेजबान हरियाणा, दिल्ली पंजाब और महाराष्ट्र ने जगह बनाई। हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में खेली जा रही हैंडबॉल चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी पिछले चार दिनों से अपने खेल कौशल का परिचय दे रहे हैं।
एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोटिया ने बताया कि बुधवार को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली ने दादर नगर हवेली को 21-11 से, हरियाणा ने झारखंड को 38-36, पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 26-19, महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को 22-19 के कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस अवसर पर राजेश छिक्कारा, रामाशंकर शर्मा, मंजीत ढांडा, हरिश भट्ठी, दिलबाग फौजी, दीपक बीएसएफ, डॉ. मंजू नेहरा, नाहर सिंह, पाल सिंह सहित अनेक हैंडबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।