सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी की 18 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित होने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर व ओपन स्कूल) डीईएलडी प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं।
जिलाधीश अनीश यादव ने आपराधिक प्रक्रिया 1973 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते। केंद्रों में केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही प्रवेश कर सकते है। किसी भी व्यक्ति को अस्त्र शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के हथियार साथ लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां होगी परीक्षा
यह परीक्षाएं आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज रोड नजदीक परशुराम चौक सिरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी सिरसा, आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगवान चौक डबवाली रोड, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीसी कॉलोनी सिरसा, राजकीय हाई स्कूल महावीर दल रानियां गेट, डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल नजदीक शिव चौक सिरसा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर व राजकीय हाई स्कूल कीर्ति नगर सिरसा में आयोजित की जाएगी।