फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हनुमान ने लंका में लगाई आग, रावण ने विभीषण को निकाला लंका से

विज्ञापन
ओढां। रामलीला का मंचन करते कलाकार। (क्लब)
विज्ञापन
ओढां। श्री दुर्गा नाटक क्लब की ओर से गांव ओढ़ां में आयोजित रामलीला की 9वीं रात्रि की शुरुआत हनुमान की आरती के साथ हुई। इसके बाद रामलीला मंचन शुरू हुआ। पर्दा उठाने के साथ ही दिखाया जाता है कि हनुमान को माता सीता की खोज के लिए दक्षिण दिशा की ओर भेजा जाता है। जहां हनुमान विराट समुद्र को पार कर माता सीता की खोज में लंका पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वे अशोक वाटिका में सीता से मिलते हैं, उन्हें श्रीराम की ओर से दी गई अंगूठी देते हैं। इसके बाद हनुमान अशोक वाटिका में इधर से उधर कूद-कूदकर फल खाने लगते हैं। इसी दौरान जब बागवान उन्हें रोकते हैं तो हनुमान उन्हें मार-मारकर भगा देते हैं। हनुमान सुंदर अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं, जिसके उपरांत रावण का पुत्र अक्षय कुमार भी हनुमान के हाथों मारा जाता है।
फिर रावण अपने पुत्र मेघनाद को हनुमान को पकड़ने के लिए भेजता है, जहां मेघनाद अपने दिव्य अस्त्र का प्रयोग करके हनुमान को बंधक बनाकर रावण के दरबार में ले आता है। रावण के कहने पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान जी अपनी जलती हुई पूंछ से पूरी लंका में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कुंभकर्ण को नींद से जगाने का दृश्य देखकर उपस्थित सभी दर्शक खूब हंसते हैं। रामलीला के दौरान कलाकार जग्गा सिंह की ओर से गाए गए गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें