फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पत्नी के हत्यारोपी के निशानदेही पर हथौड़ा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या के आरोपी पति मक्खन से पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार दोपहर आरोपी मक्खन को सदर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के खन्ना कॉलोनी निवासी आरती की शादी वर्ष 2004 में नाथूसरी चौपटा खंड के गांव हंजीरा निवासी मक्खन के साथ हुई थी। शादी के बाद मक्खन अपनी आरती के साथ डबवाली रोड स्थित मीरपुर कॉलोनी में 100 गज का मकान बनाकर रहने लगा। मक्खन बाइक का मिस्त्री है। उसने मीरपुर कॉलोनी के रोड पर खोखा लगा रखा है।
कुछ समय से मक्खन को अपनी पत्नी आरती के चरित्र पर शक था। उसे लगा कि उसकी पत्नी के दूसरे शख्स के साथ संबंध हैं। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था। सोमवार तड़के साढ़े चार बजे मक्खन ने चारपाई पर सोई आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मक्खन फरार होने के बजाय बाइक से सीधा सदर थाना सिरसा पहुंचकर समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें