फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्लेड से कट लगाकर पर्स चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली में ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े जेब तराशी की घटना घटित हुई। दो युवतियों ने बड़ी चालाकी से महिला के पॉलीथिन बैग में ब्लेड से कट लगाकर उसका पर्स उड़ा लिया, जिसमें हजारों की नकदी थी। महिला को जेब तराशी का पता तब चला जब वह घर के अंदर दाखिल हुई, लेकिन तब तक ई-रिक्शा चालक और दोनों युवतियां भाग हो चुकी थीं।
विज्ञापन


इस घटना की शिकायत थाना शहर डबवाली में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 21, गली नंबर 4 निवासी अमरजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच हुई। वह चौटाला रोड स्थित एसबीआई बैंक से 25 हजार रुपये निकलवाने के बाद ई-रिक्शा पर ही पुरानी अनाज मंडी में स्थित यूनियन बैंक गईं थी।

वहां उन्होंने अपने खाते से भाई के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद, पुरानी सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर वह उसी ई-रिक्शा से अपने घर की ओर रवाना हो गईं। अमरजीत कौर के अनुसार, ई-रिक्शा पर सवार होने के कुछ देर बाद ही दो अन्य युवतियां भी उसमें सवार हो गईं।
विज्ञापन


शुरू में युवतियों ने डबवाली बस अड्डे जाने के लिए कहा, लेकिन वहां पहुंचकर वे सरकारी अस्पताल जाने का बहाना करने लगीं। इसी दौरान अमरजीत कौर ने ई-रिक्शा चालक को अपने घर छोड़ने के लिए कहा, तो चालक गलियों से घुमाता हुआ उन्हें ले गया। अमरजीत कौर ने बताया कि दोनों युवतियां उनके ठीक सामने बैठी हुईं थी।

उन्होंने बेहद होशियारी से अमरजीत कौर के हाथ में पकड़े पॉलीथिन बैग पर ब्लेड से कट लगाया और उसमें से पर्स निकाल लिया। इस पर्स में 25,500 रुपये की नकदी व अन्य कागजात थे। उन्होंने बताया कि चोरी का तब पता चला जब वह ई-रिक्शा वाले को किराया देकर घर के अंदर गईं।

उन्होंने देखा कि उनके हाथ में पकड़े पॉलीथिन बैग पर ब्लेड का कट लगा था और उसमें से पर्स गायब था। उन्होंने तुरंत बाहर आकर ई-रिक्शा चालक और उन दोनों युवतियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें