सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुती देती हुई छात्राएं। जेसीडी
सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुर्ब्रह्मा शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. जयप्रकाश ने शिरकत की। मुख्य अतिथि प्रो. जयप्रकाश ने कहा कि हमारे देश में गुरु का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है।
शिक्षक स्वयं जलता है, लेकिन छात्रों की जिंदगी में ज्ञान का दीपक जलाता है। एक शिक्षक और शिष्य के बीच में शिक्षा और ज्ञान का संबंध होता है। हमारे जीवन में शिक्षा और शिक्षक दोनों ही बहुत जरूरी हैं, क्योंकि हमारी जिंदगी को संवारने में हमारे माता-पिता के बाद इनकी भूमिका सबसे अहम होती है।
जिस तरह से हमारे माता-पिता ही हमारे भगवान होते हैं, उसी प्रकार से हमारे गुरु में भी ईश्वर का वास होता है क्योंकि गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुर साक्षात परब्रह्म:, तस्मै श्री गुरुवे नमः। ये भी सच है कि बिना शिक्षक के हमें शिक्षा और ज्ञान नहीं मिल सकता। कहते हैं कि समय से बड़ा गुरु कोई नहीं होता, क्योंकि देर से ही सही मगर समय हमें सब कुछ सीखा देता है।
सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुती देती हुई छात्राएं। जेसीडी