फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरप्यार बने वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में चुने गए संगठन के प्रधान व अन्य सदस्य। स्राेत : सदस्य
विज्ञापन
कालांवाली । वन कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को सिरसा वन मंडल परिसर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरी सिंह, जिला प्रधान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान सिरसा जिले में वन कर्मचारी संघ की नई जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गुरप्यार सिंह ओढां को जिला प्रधान चुना गया। सुरेंद्र कुमार गोयल को उप-प्रधान, कृष्ण लाल खुंडिया को सचिव, कृष्ण कुमार को सह-सचिव, संजय गोदारा को सह-सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार को प्रेस सचिव, बलविंद्र सिंह को ऑडिटर, विनोद कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया। रमेश कुमार, नवीन कुमार और आत्म प्रकाश को आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर राज्य वन कर्मचारी संघ की प्रदेश इकाई से प्रदेश अध्यक्ष प्रविंद्र गुलिया, महासचिव विकांत दांगी, कोषाध्यक्ष सचिन मलिक तथा सचिव राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुलिया ने कहा कि कर्मचारियों को अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर सामूहिक रूप से अपने अधिकारों और हितों की रक्षा करनी चाहिए। नव नियुक्त जिला प्रधान गुरप्यार सिंह ओढां ने कर्मचारियों और संघ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए संघ स्तर पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें